Patrakarita
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “पत्रकारिता” के ऊपर ऐड-ऑन कोर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार ठाकुर की कुशल निर्देशन में करवाया गया। इस ऐड-ऑन कोर्स का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० अनिल कुमार ने किया। यह पाठ्यक्रम 06-10-2025 को आरंभ हुआ तथा 30-11-2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पाठ्यक्रम में महाविद्यालय के कुल 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस कॉर्स में विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के भिविन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है जिसके सहारे संपूर्ण लोकतंत्र खड़ा है। पत्रकारिता समाज को यथार्थ और वास्तविकता से रूबरू करवाती है और यह आजीविका का एक सशक्त माध्यम है। एक पत्रकार को समाचार बनाने के लिए बहुत मेहनत से कार्य करना पड़ता है तब जाकर वह समाज को सही और स्वस्थ जानकारी दे पता है। विद्यार्थी जीवन ही है जो सहजता से हर नियम, सिद्धांत मर्यादा को आत्मसात कर सकता है। अगर विद्यार्थी चाहे तो अपनी मजबूत मानसिकता और पत्रकारिता के सहयोग से समाज को सही दिशा और दशा दे सकता है।